Coronavirus Cases in Pakistan: पाकिस्तान में COVID19 के 426 नए मामले दर्ज, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 2,99,659
पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 426 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बुधवार को 2,99,659 हो गयी. स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी. वहीं 544 लोगों की हालत गंभीर है. मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी तक 2,86,509 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.