जरुरी जानकारी | जेएसडब्ल्यू स्टील का उत्पादन अगस्त में पांच प्रतिशत बढ़कर 13.17 लाख टन रहा

नयी दिल्ली, नौ सितंबर जेएसडब्ल्यू स्टील ने बुधवार को कहा कि अगस्त 2020 में उसका इस्पात उत्पादन पांच प्रतिशत बढ़कर 13.17 लाख टन तक पहुंच गया। एक साल पहले इसी माह के दौरान कंपनी ने 12.53 लाख टन इस्पात का उत्पादन किया था।

कंपनी के जारी वक्तव्य में यह जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि माह-दर- माह के आधार पर जेएसडब्ल्यू स्टील का उत्पादन एक महीना पहले जुलाई के 12.46 लाख टन के मुकाबले अगस्त में छह प्रतिशत बढ़कर 13.17 लाख टन पर पहुंच गया।

यह भी पढ़े | Dr Tsering Landol: लद्दाख की पहली महिला डॉक्टर, माइनस 35 डिग्री तापमान में करती थीं मरीजों की सेवा.

समीक्षागत माह (अगस्त 2020) के दौरान इस्पात चादरों का उत्पादन पिछले साल अगस्त के उत्पादन के मुकाबले 15 प्रतिशत बढ़कर 9.80 लाख टन पर पहुंच गया। वहीं जुलाई के मुकाबले इसमें चार प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

हालांकि, अगस्त 2020 में लंबी तारों के ढेलों का उत्पादन पिछले साल के मुकाबले 20 प्रतिशत घटकर 2.32 लाख टन ही रहा। वहीं एक माह के पहले के मुकाबले इसमें तीन प्रतिशत की गिरावट रही।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: डॉक्टर कफील खान कांग्रेस के करीब, पार्टी में हो सकते हैं शामिल.

जेएसडब्ल्यू स्टील, 12 अरब डालर के जेएसडब्ल्यू समूह की अग्रणी कंपनी है। समूह का कारोबार इस्पात, ऊर्जा, अवसंरचना, सीमेंट और खेल कूद सामान के क्षेत्र में फैला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)