Coronavirus Cases Update: केंद्रीय पुलिस बलों में कोरोना संक्रमण के 36,000 से अधिक मामले दर्ज, 128 जवानों की वैश्विक महामरी के कारण हुई मौत
केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले केन्द्रीय पुलिस बलों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 36 हजार के आंकड़े को पार कर गए हैं और इस घातक विषाणु से 128 जवानों की मौत हुई है. ये मामले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, आईटीबीपी, एसएसबी, एनएसजी और एनडीआरएफ से जुड़े हैं.