देश की खबरें | जिम और योग केंद्र खुलने के बाद फिटनेस उद्योग के दोबारा पटरी पर आने की उम्मीद
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 27 सितंबर जिम और योग केंद्र फिर से खोले जा सकने की खबर ‘ट्रेनर’ (प्रशिक्षक) रवि शुक्ला को जैसे ही मिली, वह फौरन अपने जिम में पहुंचे और व्यायाम करने वाले उपकरणों के बीच एक कुर्सी पर अकेले बैठ गये। अब उनके चेहरे पर मुस्कान झलक रही थी।

लोगों का जिम में आना धीरे-धीरे फिर से शुरू होने पर उनकी यह मुस्कान अब बढ़ती जा रही है और वह अब राहत महसूस कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | मुंबई से दिल्ली जा रहे IndiGo के विमान से पक्षी टकराया, मुंबई एयरपोर्ट वापस लौटी फ्लाइट.

दरअसल, कोविड-19 महामारी की वजह से करीब छह महीने से अपने-अपने घरों में बंद लोगों के व्यायाम करने के लिए फिर से जिम आने से तंदुरूस्ती (फिटनेस) उद्योग को संजीवनी मिल गई है।

उद्योग के अंदर के लोगों का कहना है कि कारोबार के रफ्तार पकड़ने में समय लगेगा, लेकिन कम से कम शुरुआत तो हुई है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय आज JDU में होंगे शामिल.

हालांकि, महाराष्ट्र, झारखंड और बिहार सहित कई राज्यों में जिम अब भी बंद हैं। वहीं, दिल्ली और हरियाणा उन राज्यों में जिम और योग केंद्र को सुरक्षा उपायों के साथ खोलने की अनुमति दी गई है।

कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए मार्च में लॉकडाउन लागू होने के बाद से करीब छह महीने से ये फिटनेस केंद्र बंद है और इस उद्योग पर आश्रित हजारों लोगों की रोजीरोटी प्रभावित हुई है।

दिल्ली के रहने वाले शुक्ला उन प्रशिक्षकों में शामिल हैं जिन्होंने इस उद्योग में नुकसान और कर्मचारियों के निकालने के दर्द को सहा है।

वह भावनात्मक और वित्तीय दबाव की वजह से अवसाद के शिकार हो गए थे और जब दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर जिम खोलने की अनुमति देने की घोषणा की, तब तक वह लगभग पूरी तरह से टूटने के कगार पर पहुंच चुके थे।

पश्चिम दिल्ली के पटेल नगर स्थित एनीटाइम फिटनेस जिम के प्रशिक्षक शुक्ला ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘ जब सरकार द्वारा जिम फिर से खोलने की अनुमति दिये जाने की मुझे खबर मिली, तो मैं जिम की ओर दौड़ा और व्यायाम उपकरणों के बीच अकेले बैठकर खूब मुस्कुराया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)