कोलकाता, 27 सितंबर पश्चिम बंगाल में भाजपा महिला शाखा की अध्यक्ष अग्निमित्र पॉल के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की रविवार को पुष्टि हुई।
उन्होंने हाल में उनके संपर्क में आए लोगों से कोविड-19 की जांच कराने का अनुरोध किया है।
पॉल, नियमित रूप से राज्य के जिलों का दौरा करती रही हैं और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ सड़कों पर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करती रही हैं।
इस हफ्ते के शुरुआत में भी उन्होंने भाजपा राज्य मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।
पॉल, एक जानी-मानी फैशन डिजाइनर भी हैं।
पॉल ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘‘मेरे संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। गत पांच दिनों में मेरे संपर्क में आए उन सभी लोगों से मैं अनुरोध करती हूं कि वे कोविड-19 की अपनी जांच कराएं। धन्यवाद!’’
उल्लेखनीय है कि इस महीने की शुरुआत में भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार और जयंत रॉय के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY