देश की खबरें | मजबूरी में शिअद ने राजग से नाता तोड़ा : सुखदेव ढींढसा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 27 सितंबर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के बागी नेता सुखदेव सिंह ढींढसा ने रविवार को कहा कि शिअद ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता ‘मजबूरी’ में तोड़ा क्योंकि कृषि विधेयकों को लेकर किसान इस पार्टी से नाराज हो गये थे ।

उल्लेखनीय है कि कृषि विधेयक को लेकर शिअद ने शनिवार को राजग से अलग होने की घोषणा की। बता दें कि गत कुछ सालों में शिअद तीसरी पार्टी है जिसने भाजपा नीत राजग से नाता तोड़ा है।

यह भी पढ़े | MP By-Elections 2020: मध्यप्रदेश में विधानसभा उप-चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने में जुटी शिवराज सरकार, राज्य में किया जा रहा है शिलान्यास और भूमि पूजन कार्यक्रम.

राज्यसभा सदस्य ढींढसा ने कहा, ‘‘ उन्होंने (शिअद) ने यह मजबूरी में किया क्योंकि किसान उनसे नाराज है।’’

उन्होंने कहा कि शुरुआत में शिअद ने विधेयकों का समर्थन किया था और यहां तक कि पार्टी के वयोवृद्ध नेता प्रकाश सिंह बादल ने भी इसके समर्थन में बोला था।

यह भी पढ़े | Congress MLA Dinesh Gundu Rao COVID1P Positive: कांग्रेस विधायक दिनेश गुंडु राव पाए गए कोरोना पॉजिटिव, घर पर खुद को किया क्वारंटाइन.

असंतुष्ट अकाली नेता ने कहा, ‘‘पार्टी ने यह कहकर यू टर्न ले लिया कि यह किसानों के हित में नहीं है। क्या ये विधेयक शुरुआत में किसानों के लिए खराब नहीं थे?’’

उन्होंने आरोप लगाया,‘‘ वे (शिअद) राज्य में जमीनी समर्थन खो चुके हैं।’’

पूर्व में शिअद (लोकतांत्रिक) पार्टी बनाने वाले ढींढसा ने कहा कि उनकी राजनीतिक पार्टी शुरू से ही इस मुद्दे पर किसानों का समर्थन कर रही है।

उन्होंने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘पहले दिन से हम किसानों का समर्थन कर रहे हैं और उनके साथ खड़े हैं। हमारी पार्टी चाहती है कि इस मुद्दे का यथा शीघ्र समाधान हो।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)