देश की खबरें | नए साल में प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना के खिलाफ ‘दवाई भी, कड़ाई भी’ का नया मंत्र दिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों की संख्या कम हो रही है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि लोग लापरवाही बरतें। उन्होंने नए साल में ‘दवाई भी, कड़ाई भी’ का मंत्र देते हुए टीकाकरण के बाद भी सावधानी बरतने का देशवासियों से आग्रह किया।