एजेंसी न्यूज

Uttarakhand: 24 साल के दुकानदार ने मांगा सिगरेट का पैसा तो पुलिसवालें समेत तीन लोगों ने कर दी हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर शहर में सिगरेट के पैसे मांगने पर एक पुलिसकर्मी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पान का खोखा चलाने वाले दुकानदार की कथित तौर पर अपनी गाड़ी से टक्कर मार कर हत्या कर दी ।

Uttarakhand: 24 साल के दुकानदार ने मांगा सिगरेट का पैसा तो पुलिसवालें समेत तीन लोगों ने कर दी हत्या
हत्या की प्रतीकात्मक तस्वीर

रूद्रपुर:- उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर शहर में सिगरेट के पैसे मांगने पर एक पुलिसकर्मी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पान का खोखा चलाने वाले दुकानदार की कथित तौर पर अपनी गाड़ी से टक्कर मार कर हत्या कर दी. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने दुकानदार गौरव रोहिला (24) के शव को कोतवाली के बाहर रखकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया. जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर मृतक के भाई की तहरीर पर बाजपुर थाने में तैनात सिपाही प्रवीण सहित तीनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड विधान (आईपीसी) की धारा 302, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.

दो अन्य आरोपियों की पहचान बाजपुर निवासी गौरव राठौर और नैनीताल के रहने वाले जीवन के रूप में हुई है। जीवन प्रवीण का रिश्ते में साला बताया जा रहा है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच काशीपुर के पुलिस कोतवाल को सौंपी गयी है. उन्होंने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में ले लिया गया है. Maharashtra: रेप केस में जमानत पर छूटे आरोपी ने 3 साल की बच्ची का दुष्कर्म के बाद किया मर्डर, आरोपी अरेस्ट.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रवीण, जीवन एवं गौरव राठौर ने दुकानदार रोहिला से सिगरेट ली थी, लेकिन जब उसने पैसे मांगें तो वे उसे अपशब्द कहने लगे. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच वाद-विवाद बढ़ गया. बताया जाता है कि इसी बीच रोहिला ने अपने भाई अजय को भी बुला लिया. प्रवीण और उसके साथियों ने अपने वाहन से रोहिला को कथित रूप से टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2020 02:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).