Maharashtra: रेप केस में जमानत पर छूटे आरोपी ने 3 साल की बच्ची का दुष्कर्म के बाद किया मर्डर, आरोपी अरेस्ट
महाराष्ट्र (Maharashtra) के रायगढ़ जिले (Raigad District) के पेन इलाके में एक 3 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश है और लोग आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं. वहीं, इस घटना के बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. रिपोर्ट के मुताबिक जिस आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है. वो कुछ दिनों पहले ही जमानत पर रिहा हुआ था. रायगढ़ एसपी ने जानकारी देते हुए कहा, 29 दिसंबर को रायगढ़ जिले के पेन शहर में एक 3 वर्षीय लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार और उसकी हत्या कर दी गई. इस मामलें में स्पेशल टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
रायगढ़:- महाराष्ट्र (Maharashtra) के रायगढ़ जिले (Raigad District) के पेन इलाके में एक 3 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश है और लोग आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं. वहीं, इस घटना के बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. रिपोर्ट के मुताबिक जिस आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है. वो कुछ दिनों पहले ही जमानत पर रिहा हुआ था. रायगढ़ एसपी ने जानकारी देते हुए कहा, 29 दिसंबर को रायगढ़ जिले के पेन शहर में एक 3 वर्षीय लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार और उसकी हत्या कर दी गई. इस मामलें में स्पेशल टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी इस घटना को अंजाम देने से ठीक 10 दिन पहले ही एक दूसरी रेप की सजा में जमानत पर छुटा था. आरोपी आदेश मधुकर पाटिल शहर के बाहरी इलाके वडगांव में रात के वक्त पहुंचा. जहां के आदिवासी पड़ा में उसकी नजर एक बच्ची पर पड़ी. जो अपने माता-पिता के साथ सो रही थी. इस दौरान आरोपी आदेश मधुकर पाटिल ने बच्ची को चोरी से उठाया और लेकर वहां से जंगल में गया. जहां पर उसने बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी. उत्तर प्रदेश: बदायूं जिले में दलित युवाओं के बाल न काटने पर नाई पर केस दर्ज, SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज.
ANI का ट्वीट:-
Maharashtra: A 3-year-old girl allegedly raped and murdered in Pen town of Raigad district on 29th December
"Accused arrested, detailed investigation underway by a special team of investigators," says Raigad SP pic.twitter.com/RM89RxBE7r
— ANI (@ANI) December 31, 2020
जब रात को लड़की के पिता की नींद खुली तो अपनी बेटी को जगह से गायब पाया. जिसके बाद सभी ने तलाश शुरू कर दी. इस दौरान गांव से कुछ दूर उन्हें आरोपी नजर आया जो बच्ची को दफनाने की कोशिश कर रहा था. लोगों ने देखकर आरोपी आदेश वहां से भाग निकला. फिलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, लोगों में इसे लेकर बेहद नाराजगी है. उनका कहना है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए और इस मांग को लेकर गांव के लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2020 01:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

