देश की खबरें | मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्से में कड़ाके की ठंड जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के अधिकांश भाग में पिछले 24 घंटे में कड़ाके की ठंड जारी रही, जिससे अगले दो-तीन दिन राहत मिलने की संभावना नहीं है।
भोपाल, 31 दिसंबर मध्यप्रदेश के अधिकांश भाग में पिछले 24 घंटे में कड़ाके की ठंड जारी रही, जिससे अगले दो-तीन दिन राहत मिलने की संभावना नहीं है।
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) भोपाल के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जी डी मिश्रा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश के धार, ग्वालियर एवं दतिया जिलों में शीतलहर का प्रभाव रहा। टीकमगढ़, भोपाल, राजगढ़, इंदौर, धार, उज्जैन, छतरपुर, सागर, दमोह, खंडवा, खरगोन, रतलाम, शाजापुर, दतिया एवं गुना जिलों में कड़ाके की ठंड रही।
उन्होंने कहा कि ग्वालियर, दतिया एवं गुना में कोहरा रहा।
मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में सबसे कम तापमान दतिया (2.8 डिग्री सेल्सियस) में दर्ज किया गया।
उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में (बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे से बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक) मध्यप्रदेश के 31 आईएमडी केंद्रों में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
मिश्रा ने बताया कि उत्तर भारत में बर्फबारी होने से वहां की ठंडी हवाएं मध्यप्रदेश की ओर बह रही हैं, जिससे प्रदेश में ठंड बढ़ी है।
उन्होंने कहा कि अगले दो या तीन दिनों तक मध्यप्रदेश के अधिकांश भागों में कड़ाके की ठंड रहने की संभावना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2020 02:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

