देश की खबरें | कोविड-19: गुजरात के मंदिरों में साष्टांग प्रणाम की इजाजत नहीं, केवल नमस्ते करने की अनुमति
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी के फैलने के बाद बहुत कुछ बदल गया है, यहां तक कि भगवान के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के तरीके में भी बदलाव आ गया है। गुजरात के मंदिरों में दर्शन के लिये आने वालों श्रद्धालुओं को 'साष्टांग प्रणाम' की अनुमति नहीं है। श्रद्धालु हाथ जोड़कर केवल 'नमस्ते' कर सकते हैं।