देश की खबरें | 16 जनवरी : दूसरी अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना हुई कल्पना चावला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. 16 जनवरी की तारीख भारत की एक बेटी की बड़ी उपलब्धि की साक्षी है, जिसने सात समंदर पार अमेरिका जाकर अंतरिक्ष यात्री बनने के अपने सपने को पूरा किया और एक बार नहीं बल्कि नासा ने उन्हें दो बार अंतरिक्ष यात्रा के लिए चुना। हम कल्पना चावला की बात कर रहे हैं, जिन्होंने 16 जनवरी 2003 को स्पेस शटल कोलंबिया से अंतरिक्ष में दूसरी बार उड़ान भरी। हालांकि उनकी यह उड़ान अंतिम साबित हुई क्योंकि 16 दिन के अंतरिक्ष मिशन के बाद पृथ्वी पर लौटते हुए एक फरवरी को उनका यान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और चालक दल के अन्य छह सदस्यों के साथ उनकी मौत हो गई।