जरुरी जानकारी | दिसंबर में निर्यात मामूली बढ़कर 27.15 अरब डॉलर पर, व्यापार घाटा 15.44 अरब डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का निर्यात दिसंबर, 2020 में मामूली बढ़कर 27.15 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
नयी दिल्ली, 15 जनवरी देश का निर्यात दिसंबर, 2020 में मामूली बढ़कर 27.15 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दिसंबर में आयात 7.56 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 42.59 अरब डॉलर रहा।
दिसंबर, 2019 में देश का वस्तुओं का निर्यात 27.11 अरब डॉलर और आयात 39.59 अरब डॉलर रहा था।
दिसंबर, 2020 में व्यापार घाटा 15.44 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। इससे पिछले साल के समान महीने में यह 12.49 अरब डॉलर रहा था। इस तरह व्यापार घाटा 23.66 प्रतिशत बढ़ा है।
चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर की अवधि में देश का कुल निर्यात (वस्तुओं और सेवाओं) 12.65 प्रतिशत घटकर 348.49 रहा ।
अप्रैल-दिसंबर में आयात भी सालाना आधार पर 25.86 प्रतिशत घटकर 343.27 अरब डॉलर पर आ गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2021 06:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

