Assembly Elections: चुनाव आयोग की टीम 26 जनवरी के बाद तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के दौरे पर जाएगी-सुनील अरोड़ा
चुनाव आयोग की टीम गणतंत्र दिवस के बाद चुनाव तैयारियों का जायजा लेने तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के दौरे पर जाएगी. यह जानकारी सोमवार को यहां मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने दी. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग चार राज्यों- पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में चुनाव कराने की तैयारी कर रहा है.