देश की खबरें | केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,361 नए मामले आए; 5,000 से अधिक लोग ठीक हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में सोमवार को कोविड-19 के 3,361 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 8.93 लाख हो गए, जबकि 5606 और लोगों के इस संक्रमण से ठीक होने से प्रदेश में इस बीमारी से ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 8.19 लाख हो गई। राज्य में संक्रमित पाए गए नए मरीजों में ब्रिटेन से वापस आया एक व्यक्ति भी शामिल है। सरकार ने यह जानकारी दी।