देश की खबरें | स्मृति ईरानी मामले में छह फ़रवरी को क्षेत्राधिकार की तारीख़ तय करेगी अदालत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वर्तिका सिंह के वकील रोहित त्रिपाठी ने मंगलवार को कहा कि एमपी-एमएलए अदालत में मंगलवार को सुनवाई हुई और अदालत ने क्षेत्राधिकार के फैसले की तारीख 6 फरवरी तय की है। त्रिपाठी ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह की तरफ से अदालत में 2 जनवरी 21 को दायर मानहानि के एक अन्य वाद में वर्तिका सिंह का बयान आज दर्ज किया गया। इस मुकदमें से सम्बंधित गवाहों उत्कर्ष विक्रम, अजीत प्रताप सिंह, वृजेश सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, किरण सिंह को बयान के लिए अदालत ने 19 फरवरी को तलब किया है।