देश की खबरें | स्वाति मोहन : मंगल पर रोवर उतारकर इतिहास रचने वाली भारतीय मूल की नासा वैज्ञानिक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वैलेंटाइन डे पर जब दुनियाभर के लोग अपने प्रियजनों को प्रेम संदेश दे रहे थे, तब अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की इंजीनियर डॉ. स्वाति मोहन के पति ने उन्हें जो कार्ड दिया, उसपर लिखा था, ‘‘प्रेम करने वाले 14 फरवरी का इंतजार कर रहे हैं और इतिहास बदलने वाले 18 फरवरी का इंतजार कर रहे हैं।’’ उनकी बात सच हुई और 18 फरवरी को स्वाति ने रोवर ‘पर्सीवरेंस’ नामक रोवर के मंगल ग्रह पर उतरने का ऐलान कर दुनिया को ऐतिहासिक क्षणों से रूबरू कराया।