जरुरी जानकारी | एचएसबीसी ने महामारी से प्रभावित डब्बावाला की सहायता के लिए 15 करोड़ रुपये सहायता की घोषणा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी ऋणदाता, एचएसबीसी ने बृहस्पतिवार को देश की वित्तीय राजधानी मुंबई के डब्बावालों को समर्थन देने के लिए 15 करोड़ रुपये के अनुदान की घोषणा की। घर, दफ्तर में खाने के डिब्बों की आपूर्ति करने वाले ये लोग मार्च 2020 में महामारी की शुरुआत के बाद से ही खाली बैठे हैं। दफ्तर जाने वाले ज्यादातर लोग घर पर ही काम कर रहे हैं। इससे डब्बवालों की आजीविका पर बुरा असर पड़ा है।