देश की खबरें | उप्र के 50 फीसद थानों में अब उप निरीक्षक भी बन सकेंगे थानाध्यक्ष
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश शासन ने राज्य के पुलिस थानों में दो तिहाई निरीक्षकों और एक तिहाई उप निरीक्षकों को थानाध्यक्ष बनाने का नियम शिथिल करते हुए यह तय किया है कि निरीक्षकों व उप निरीक्षकों की थानाध्यक्ष के रूप में नियुक्ति उनकी उपयुक्तता, योग्यता, कर्मठता, कार्यकुशलता, सत्यनिष्ठा एवं व्यावहारिक दक्षता के आधार पर ही की जाएगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।