विदेश की खबरें | जलवायु-प्रेरित महासागर परिवर्तन पांच तरीकों से मानव स्वास्थ्य को खतरे में डाल सकते हैं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. क्यूबेक सिटी/ओटावा, एक अगस्त (द कन्वरसेशन) मनुष्यों का समुद्र के साथ बहुत गहरा और जटिल रिश्ता रहा है। यह मनुष्यों को खाद्य सामग्री और जरूरी पोषक तत्व, दवाइयां और नवीकरणीय ऊर्जा उपलब्ध कराता है। लोग इन नीले समंदर में तैरते हैं, सर्फ करते हैं और स्कूबा डाइव का आनंद लेते हैं। यह युद्ध के शूरवीरों और ऑटिज्म से ग्रस्त बच्चों के लिए सर्फ थेरेपी का साधन बनकर नैदानिक चिकित्सा का अहम हिस्सा है।