विदेश की खबरें | कीव में सड़कों पर घमासान शुरू, लोगों से शरण लेने की अपील
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूसी सैनिकों ने शनिवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव में प्रवेश किया और सड़कों पर घमासान शुरू हो गया है, जबकि स्थानीय अधिकारियों ने लोगों से छुप जाने की अपील की है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति ने वहां से निकल जाने के अमेरिकी प्रस्ताव को मानने से इनकार कर दिया है तथा जोर देकर कहा है कि वह राजधानी में ही रुकेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘यहां जंग जारी है।’’