देश की खबरें | जांच आयोग के समक्ष पनीरसेल्वम की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया में शशिकला ने कहा, सच सामने आ गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता की विश्वासपात्र वी. के. शशिकला के मुताबिक, जो सच्चाई अब तक सिर्फ भगवान को पता थी अब अन्नाद्रमुक नेता ओ पनीरसेल्वम के माध्यम से लोगों के संज्ञान में भी आ गई है, जिन्होंने एक जांच आयोग के समक्ष बयान दिया था कि उन्हें 2016 में जयललिता की मृत्यु से संबंधित परिस्थितियों पर संदेह नहीं है।