देश की खबरें | एफआरएल की संपत्तियों का हस्तांतरण रोकने संबंधी अमेजन की याचिका पर सोमवार को होगी सुनवाई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी ‘अमेजन’ के उन अभ्यावेदनों पर सोमवार को सुनवाई करेगा, जिनमें यह सुनिश्चित करने का अंतरिम आदेश दिए जाने का अनुरोध किया गया है कि ‘बिग बाजार दुकानों’ समेत ‘फ्यूचर रिटेल लिमिटेड’ (एफआरएल) की संपत्तियों को तब तक हस्तांतरित नहीं किया जाए, जब तक मध्यस्थता न्यायाधिकरण रिलायंस रिटेल के साथ उसके विलय संबंधी विवाद पर फैसला न सुना दे।