रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, कहा- अब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर दुनिया भारत की बात सुनती है
सिंह ने कहा, ‘‘जब से केंद्र में हमारी सरकार बनी है, तब से पूरे विश्व में भारत का कद बढ़ा है. पहले भारत को कमजोर माना जाता था लेकिन अब जब भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कुछ कहता है, तो पूरी दुनिया उसकी बातों को सुनती है और गंभीरता से सोचती है.’’