नोएडा पुलिस से मुठभेड़ में तीन बदमाशों को लगी गोली, सात गिरफ्तार
गौतमबुद्ध नगर के नोडा में थाना बादलपुर पुलिस ने बीती रात को एक मुठभेड़ के दौरान सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा चलाई गई गोली तीन बदमाशों के पैर में लगी है. इनके पास से पुलिस ने अवैध हथियार, चोरी की होंडा सिटी कार, मोटरसाइकिल, कारतूस व अन्य सामान बरामद किया है.