देश की खबरें | केकेआर और टाइटंस के मैच में कमेंट्री नहीं करने पर भोगले ने कहा, यह मेरे रोस्टर में नहीं था
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने उन अटकलों को खारिज कर दिया है कि उन्हें बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) की शिकायत के कारण सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए आईपीएल मैच से दूर रखा गया था। उन्होंने कहा कि उन्हें कोलकाता में केवल दो मैचों के लिए पैनल में शामिल किया गया था, जो खत्म हो चुके हैं।