जरुरी जानकारी | सोने का वायदा भाव एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सोने के वायदा भाव में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में मंगलवार को तेजी जारी रही और सुरक्षित निवेश की निरंतर मांग के चलते यह 2,048 रुपये की तेजी के साथ 1,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया। वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंकाओं के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फेडरल रिजर्व में सुधार की योजना के संकेत दिए जाने के बाद निवेशकों ने सुरक्षित निवेश की ओर रुख किया।