देश की खबरें | भारी बारिश के कारण गुवाहाटी में जलभराव
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के गुवाहाटी में मंगलवार की सुबह हुई तेज बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया, जिससे लोगों को यातायात जाम का सामना करना पड़।
गुवाहाटी, 22 अप्रैल असम के गुवाहाटी में मंगलवार की सुबह हुई तेज बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया, जिससे लोगों को यातायात जाम का सामना करना पड़।
दो-तीन घंटे तक हुई बारिश के कारण शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया।
चिड़ियाघर रोड, आरजी बरुआ रोड, जीएस रोड, नबीन नगर, अनिल नगर, गुवाहाटी क्लब, लाचित नगर, चांदमारी, पंजबारी, जोराबाट और तरूण नगर सहित अन्य इलाकों में जलभराव होने की सूचना मिली है।
कुछ क्षेत्रों से बिजली कटौती की भी खबरें आई हैं।
गुवाहाटी स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने मौसम बुलेटिन में कहा, "असम के अलग-अलग स्थानों पर बादलों की गरज के साथ बारिश होने और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।"
पिछले वर्ष अगस्त में गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने कहा था कि शहर में बाढ़ की समस्या से निपटने का समय आ गया है और सरकार को इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए कदम उठाने की आवश्यकता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2025 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

