COVID-19: देश में कोविड-19 के 2,927 नए मामले, 32 और लोगों की मौत
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,927 नए मामले सामने आने से देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,65,496 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 16,279 पर पहुंच गई.