विदेश की खबरें | गर्भपात के अधिकार की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका के कई शहरों में रैली निकाली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. गर्भपात के अधिकार के समर्थन में सैकड़ों लोग शिकागो, अटलांटा, ह्यूस्टन और अन्य शहरों में एकत्र हुए। यह प्रदर्शन ऐसे समय में हुआ है, जब अमेरिका के उच्चतम न्यायालय की राय जनता के सामने लीक हो गई है, जिसमें सुझाव दिया गया है कि अदालत 1973 के ‘रो वी वेड’ मामले को पलटने के लिए तैयार है, जिसने देशभर में गर्भपात को वैध कर दिया था।