Uttar Pradesh: वर्चस्व को लेकर छात्रों के बीच खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत
बाराबंकी जिले के देवा थाना क्षेत्र स्थित चिनहट-देवा मार्ग पर ढाबे के पास एक निजी विश्वविद्यालय के छात्रों के दो गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
बाराबंकी (उत्तर प्रदेश), 8 मई : बाराबंकी जिले के देवा थाना क्षेत्र स्थित चिनहट-देवा मार्ग पर ढाबे के पास एक निजी विश्वविद्यालय के छात्रों के दो गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. वहीं, वारदात के शिकार युवकों को अस्पताल में भर्ती करा कर लौट रहे सिपाहियों की मोटरसाइकिल की एक आवारा पशु से टक्कर हो जाने के कारण एक पुलिसकर्मी की भी मृत्यु हो गई.
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्णेंदु सिंह ने रविवार को बताया कि श्रीरामस्वरूप यूनिवर्सिटी में शनिवार रात वार्षिकोत्सव कार्यक्रम था. इसमें बाराबंकी के दयाल नगर निवासी सुयश सिंह अपने दोस्तों के साथ शामिल होने जा रहा था. उन्होंने बताया कि सुयश सिंह श्रीरामस्वरूप यूनिवर्सिटी से दो साल पहले पढ़ाई पूरी कर चुका था. उसका विश्वविद्यालय के किसी अन्य छात्र गुट से पहले से किसी बात को लेकर झगड़ा था. इसी बात को लेकर प्रतिद्वंदी गुट के कुछ छात्रों ने देवा थाना क्षेत्र स्थित एक ढाबे के पास सुयश और उसके साथी ने अन्य छात्र गुट के आलोक पर चाकू से हमला कर दिया. यह भी पढ़ें : गर्भपात के अधिकार की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका के कई शहरों में रैली निकाली
उन्होंने बताया कि वारदात में गंभीर रूप से घायल सुयश (25) और आलोक (26) को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान सुयश की मौत हो गई. आलोक का उपचार किया जा रहा है. सिंह ने बताया कि घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद लौट रहे सिपाहियों की मोटरसाइकिल कोतवाली के निकट छुट्टा पशुओं से टकरा गई. इस हादसे में दोनों सिपाही घायल हो गए. लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान उनमें से राम कुमार पांडे की मौत हो गई. पुलिस ने मामले दर्ज कर लिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2022 01:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

