हवाईअड्डों पर स्थानीय कारीगरों के उत्पादों की होगी बिक्री, एएआई की स्वयं सहायता समूहों से भागीदारी
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने विभिन्न हवाईअड्डों पर स्वयं सहायता समूहों को जगह देनी शुरू कर दी है, जहां इन समूहों से जुड़े कारीगर स्थानीय स्तर पर विकसित अपने उत्पादों की बिक्री कर सकेंगे.
नयी दिल्ली, 8 मई : भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने विभिन्न हवाईअड्डों पर स्वयं सहायता समूहों को जगह देनी शुरू कर दी है, जहां इन समूहों से जुड़े कारीगर स्थानीय स्तर पर विकसित अपने उत्पादों की बिक्री कर सकेंगे. क्षेत्र के कुशल कारीगरों के लिए ‘बिक्री स्थल के रूप में हवाईअड्डा’ यानी ‘अवसर’ पहल के तहत स्वयं सहायता समूह अगरतला, कुशीनगर, उदयपुर और मदुरै समेत 12 हवाईअड्डों पर अपने उत्पादों का प्रदर्शन पहले से कर रहे हैं.
एएआई ने बताया कि वाराणसी, कालीकट, कोलकाता, कोयंबटूर और रायपुर समेत कई अन्य शहरों के हवाईअड्डों पर भी संबंधित राज्यों सरकारों के समन्वय से स्थानीय समूहों को उत्पादों की बिक्री के लिए जगह दी जाएगी. विशाखापत्तनम, भुवनेश्वर, रायपुर, सिलचर, डिब्रूगढ़ और जोरहाट के हवाईअड्डों पर भी स्थानीय समूहों को जगह देने की प्रक्रिया चल रही है. यह भी पढ़ें : Delhi: रिहायशी कॉलोनियों में लगाए जाएंगे 65 हजार लीटर पर डे वाले आरओ प्लांट्स
एएआई के चेयरमैन संजीव कुमार ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘अवसर पहल का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों को हवाईअड्डों पर न केवल एक मंच उपलब्ध करवाना है बल्कि यात्रियों को स्थान विशिष्ट की विरासत और लोकाचार से परिचित करवाना भी है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2022 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

