IPL 2022, CSK vs DC: सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स को 91 रन से दी मात, दर्ज की चौथी जीत
सुपरकिंग्स के 209 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम मोईन (13 रन पर तीन विकेट), ड्वेन ब्रावो (24 रन पर दो विकेट), मुकेश चौधरी (22 रन पर दो विकेट) और सिमरजीत सिंह (27 रन पर दो विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के सामने 17.4 ओवर में 117 रन पर ढेर हो गई. टीम की ओर से मिशेल मार्श ने सर्वाधिक 25 रन बनाए जबकि शार्दुल ठाकुर ने 24 और कप्तान ऋषभ पंत ने 21 रन की पारी खेली.