विदेश की खबरें | रूस का तेल दीर्घकालिक गिरावट में, युद्ध ने समस्या को और बढ़ाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. गिल्डफोर्ड (यूके), 5 जुलाई (द कन्वरसेशन) यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के तुरंत बाद, विश्व तेल की कीमतों में उछाल आया 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर, 8 मार्च को ब्रेंट क्रूड का दाम 130 अमरीकी डॉलर तक पहुंच गया। प्रचलित डर यह था कि पश्चिमी प्रतिबंधों के कारण या यूक्रेन के लिए पश्चिमी समर्थन के प्रतिशोध में मास्को के स्वैच्छिक निर्णय के चलते विश्व बाजार में भारी मात्रा में रूसी ईंधन की आपूर्ति रूक जाएगी। यह विशेष रूप से चिंताजनक था जब दुनिया पहले से ही तेजी से बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रही थी क्योंकि कोविड प्रतिबंध कम होने लगे थे।