एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा में मिले कोरोना वायरस संक्रमण के 334 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 334 नए मामले मिले। इसके साथ ही राज्य में अब तक संक्रमित हुए मरीज़ों की संख्या बढ़कर 12,91,117 तक पहुंच गयी। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ओडिशा में मिले कोरोना वायरस संक्रमण के 334 नए मामले

भुवनेश्वर, पांच जुलाई ओडिशा में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 334 नए मामले मिले। इसके साथ ही राज्य में अब तक संक्रमित हुए मरीज़ों की संख्या बढ़कर 12,91,117 तक पहुंच गयी। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 1.92 फीसदी से बढ़कर 2.91 फीसदी हो गयी है।

विभाग के मुताबिक, खुर्दा जिले में संक्रमण के सबसे ज्यादा 187 मामले मिले, जबकि कटक में 70 मामले सामने आए।

कोविड-19 के इन नए मामलों में से 53 मामले बच्चों में मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में इस समय कोविड-19 के 1,695 उपचाराधीन मरीज हैं।

ओडिशा में पिछले दिन 129 मरीज़ों ने संक्रमण को मात दी है। राज्य में अब तक 12,80,243 मरीज़ संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले एक दिन में किसी मरीज़ की मौत नहीं होने से राज्य में मृतकों की संख्या 9,126 पर स्थिर रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2022 03:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).