देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी को पिछले एक साल में मिले 30 से ज्यादा यादगार तोहफे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दुनिया के विभिन्न देशों के साथ रिश्तों को मजबूत बनाने के लिये पिछले एक वर्ष में की गई विदेश यात्राओं के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कई यादगार तोहफे मिले हैं। इस अवधि में प्रधानमंत्री मोदी को 15 लाख 65 हजार रुपये मूल्य के 30 से अधिक उपहार मिले, जिसमें धूपदानी, भगवान गणेश की मूर्तियां, महात्मा बुद्ध से जुड़े प्रतीक चिह्न, कंबल, दरी, स्वेटर, टोपी, गुलाब जल, गुलदान, लकड़ी के बक्से जैसी वस्तुएं शामिल हैं ।