देश की खबरें | सचिन यादव, रोहित यादव, साहिल सिलवाल की भारतीय तिकड़ी एनसी क्लासिक के लिए चुनी गई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के उभरते हुए भाला फेंक सितारे सचिन यादव, रोहित यादव और साहिल सिलवाल को 24 मई को बेंगलुरु में होने वाले ‘एनसी (नीरज चोपड़ा) क्लासिक’ की सूची में शामिल किया गया है जिससे उन्हें दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा और दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का एक अनूठा अनुभव मिलेगा।