देश की खबरें | सीबीएसई:12वीं कक्षा में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या कोरोना काल से पूर्व के वर्षों से ज्यादा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इस साल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले कुल विद्यार्थियों की संख्या में कोरोनाकाल से पहले के शैक्षणिक सत्रों के मुकाबले नौ फीसदी से अधिक का इजाफा दर्ज किया गया है। वहीं, 90 प्रतिशत और 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली है।