Maharashtra: महाराष्ट्र में कोयना बांध के पास भूकंप के हल्के झटके
महाराष्ट्र में सतारा जिले के कोयना बांध इलाके में शुक्रवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता तीन मापी गयी.
पुणे, 22 जुलाई : महाराष्ट्र में सतारा जिले के कोयना बांध इलाके में शुक्रवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता तीन मापी गयी. भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है.
जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप के झटके अपराह्न करीब एक बजे महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र कोयना बांध से करीब 12 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है. यह भी पढ़ें : मथुरा में पुलिस मुठभेड़ में सात लुटेरे गिरफ्तार, दो घायल
उन्होंने कहा कि भूकंप के कारण किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2022 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

