एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | बंधन बैंक का जून तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 887 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बंधन बैंक का चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर 886.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। फंसे हुए कर्ज में कमी आने से बैंक के लाभ में वृद्धि हुई है।

जरुरी जानकारी | बंधन बैंक का जून तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 887 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, 22 जुलाई बंधन बैंक का चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर 886.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। फंसे हुए कर्ज में कमी आने से बैंक के लाभ में वृद्धि हुई है।

कोलकाता स्थित निजी क्षेत्र के बैंक ने इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 373.1 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

बंधन बैंक ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में उसकी कुल आय भी बढ़कर 2,844.1 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 2,731 करोड़ रुपये थी।

वहीं, बैंक की ब्याज से प्राप्त आय भी आलोच्य तिमाही में बढ़कर 2,514.4 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,114.1 करोड़ रुपये थी।

बैंक की सकल सकल गैर निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में घटकर 7.25 प्रतिशत पर आ गई। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 8.18 प्रतिशत थी।

बैंक का शुद्ध एनपीए भी घटकर आलोच्य तिमाही में 1.92 प्रतिशत पर आ गया जो एक साल पहले 2021-22 की इसी तिमाही में 3.29 प्रतिशत था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2022 05:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).