देश की खबरें | कांग्रेस मुख्यालय को 'पुलिस छावनी में बदलने' की कार्रवाई अघोषित आपातकाल : कांग्रेस ने केन्द्र पर निशाना साधा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित अन्य नेताओं ने नयी दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के निवास को 'पुलिस छावनी' में बदलने का आरोप लगाते हुए बुधवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और इस कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया।