देश की खबरें | दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र 13-14 मई को होने की उम्मीद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र मई के मध्य में आहूत किया जा सकता है, जिसमें विभिन्न सार्वजनिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी तथा राष्ट्रीय राजधानी के निजी विद्यालयों द्वारा लिये जा रहे शुल्क को विनियमित करने के लिए एक विधेयक को मंजूरी दी जा सकती है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को यह जानकारी दी।