एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के रामबन में सेना का वाहन खाई में गिरा, जेसीओ सहित तीन जवानों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में रविवार को एक वाहन के सड़क से फिसलकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से एक जूनियर कमीशन ऑफिसर (जेसीओ) सहित तीन सैन्यकर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के रामबन में सेना का वाहन खाई में गिरा, जेसीओ सहित तीन जवानों की मौत

रामबन/जम्मू, चार मई जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में रविवार को एक वाहन के सड़क से फिसलकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से एक जूनियर कमीशन ऑफिसर (जेसीओ) सहित तीन सैन्यकर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सेना का ट्रक जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा था। यह दुर्घटना पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे बैटरी चश्मा के पास हुई।

उन्होंने बताया कि सेना, पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसआरडीएफ) और स्थानीय स्वयंसेवकों ने तत्काल संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया।

अधिकारियों के मुताबिक, वाहन में सवार तीन सैनिकों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान नायब सूबेदार सुजीत कुमार, चालक अमित कुमार और सिपाही मान बहादुर के रूप में हुई है।

अधिकारियों के अनुसार, कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सैन्यकर्मियों के शव खाई से निकाले गए। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारण वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

रामबन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुलबीर सिंह ने जेसीओ और दो सैनिकों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि शुरुआती जांच से संकेत मिला है कि दुर्घटना वाहन में तकनीकी खराबी के कारण हुई और सटीक वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

सेना की उत्तरी कमान ने मृतक सैन्यकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई।

उत्तरी कमान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘चार मई को नियमित काफिले में शामिल सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर रामबन के पास एक खाई में गिर गया। इस दुखद हादसे में वाहन में सवार सभी तीन सैन्यकर्मियों की मौत हो गई।’’

सेना ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह शोक संतप्त परिवारों के साथ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2025 08:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).