देश की खबरें | केंद्र की भाजपा सरकार ने बिहार की जनता को फिर धोखा दिया: तेजस्वी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा की गई बजटीय घोषणाओं पर निराशा जताते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने एक बार फिर बिहार की जनता को धोखा दिया है। इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बजट को लेकर पूछे गए सवालों पर कहा, ‘‘ मैं इस बार बजट भाषण नहीं सुन सका, क्योंकि मैं अपनी यात्रा (समाधान यात्रा) में व्यस्त हूं।’’