एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | गिल का टी20 में पहला शतक, भारत ने बनाये चार विकेट पर 234 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. शुभमन गिल के टी20 अंतरराष्ट्रीय में पहले (नाबाद 126 रन) शतक की बदौलत भारत ने बुधवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला के तीसरे और अंतिम मैच में चार विकेट पर 234 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

खेल की खबरें | गिल का टी20 में पहला शतक, भारत ने बनाये चार विकेट पर 234 रन

अहमदाबाद, एक फरवरी शुभमन गिल के टी20 अंतरराष्ट्रीय में पहले (नाबाद 126 रन) शतक की बदौलत भारत ने बुधवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला के तीसरे और अंतिम मैच में चार विकेट पर 234 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

गिल ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते महज 63 गेंद में 12 चौके और सात छक्कों की मदद से नाबाद 126 रन बनाये। उन्होंने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को चारों ओर पीटा।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत इतनी अच्छी नहीं रही और मिचेल सैंटनर ने माइकल ब्रेसवेल को दूसरा ओवर देकर ‘मास्टर स्ट्रोक’ खेला। इस ऑफ स्पिनर ने भी अपने कप्तान के भरोसे पर खरा उतरते हुए ओवर की दूसरी गेंद पर ईशान किशन को पगबाधा आउट कर दिया।

फॉर्म में चल रहे गिल ने अगले ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन पर दो चौके जड़े। उन्होंने हिट, ड्राइव और पुल शॉट से दर्शकों के लिये मनोरंजन दोगुना कर दिया।

गिल ने पांचवें ओवर में ब्लेयर टिकनर पर तीन चौके जड़े जिससे स्कोर एक विकेट पर 44 रन हो गया।

युवा राहुल त्रिपाठी (22 गेंद में 44 रन) ने भी तेज लय जारी रखते हुए फर्ग्यूसन पर लगातार गेंदों पर एक चौक और एक छक्का लगाया।

त्रिपाठी ने फिर सैंटनर पर शार्ट फाइन लेग पर चौका और सीधे एक छक्का जड़ा। वह आक्रामक दिख रहे थे और ईश सोढी पर एक्सट्रा कवर पर अपनी पारी का तीसरा छक्का जड़ा। पर ऐसा ही बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में डीप स्क्वायर लेग पर फर्ग्यूसन को कैच दे बैठे।

गिल ने सैंटनर की गेंद पर एक रन बनाकर 35 गेंद में अपना पहला टी20 अर्धशतक जड़ा।

गिल एक छोर पर डटे थे और सूर्यकुमार यादव (13 गेंद में 24 रन) उनके साथ क्रीज पर थे जिन्होंने भी तेजी से रन जोड़ने की लय बनाये रखी, पर 13वें ओवर में मिड ऑफ पर ब्रेसवेल को कैच देकर आउट हुए।

गिल ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर फर्ग्यूसन की गेंद पर मिड ऑफ में चौका जड़कर अपना शतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने स्वच्छंदता से बल्लेबाजी करते हुए इसी गेंदबाज की अगली गेंद को गगनदायी छक्के के लिये भेज दिया।

कप्तान हार्दिक पंड्या (17 गेंद में 30 रन) ने भी रन गति को कम नहीं होने दिया।

लेकिन गिल ने शतक के बाद अपनी आक्रामकता तेज कर दी और न्यूजीलैंड का गेंदबाजी आक्रमण लचर दिखायी दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2023 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).