जरुरी जानकारी | सरसों, मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तेल और बिनौला तेल में सुधार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आवक घटने और मांग निकलने के कारण देश के तेल-तिलहन बाजार में शनिवार को सरसों तेल-तिलहन, मूंगफली तेल-तिलहन के दाम में सुधार आया। नगण्य उपलब्धता के बीच हल्की मांग की वजह से बिनौला तेल तथा हल्की मांग बढ़ने से सोयाबीन तेल कीमत में भी सुधार आया। दूसरी ओर सोयाबीन तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल के दाम पूर्वस्तर पर बने रहे।