जरुरी जानकारी | जूमकार ने इंडोनेशिया, वियतनाम में परिचालन शुरू किया

नयी दिल्ली, 21 सितंबर कार शेयरिंग मार्केटप्लेस जूमकार ने मंगलवार को इंडोनेशिया और वियतनाम में अपना परिचालन शुरू करने की घोषणा की।

इससे पहले कंपनी ने हाल ही में फिलीपीन और मिस्र के बाजार में प्रवेश किया था।

घरेलू कंपनी ने एक बयान में कहा कि लियो विबिसोनो अरिफिन को इंडोनेशिया में जूमकार का उपाध्यक्ष और कंट्री हेड नियुक्त किया गया है।

जूमकार में शामिल होने से पहले, अरिफिन इंडोनेशिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी गोजेक में रणनीति प्रमुख के रूप में काम कर रहे थे।

बयान में कहा गया कि कंपनी के वियतनाम में विस्तार के लिए किएट फाम को जूमकार का उपाध्यक्ष और कंट्री हेड नियुक्त किया गया है।

फाम इससे पहले गोजेक, ओयो और नीलसन जैसी कंपनियों में वरिष्ठ प्रबंधन पदों पर रह चुके हैं।

जूमकार के सीईओ और सह-संस्थापक ग्रेग मोरन ने कहा कि इंडोनेशिया और वियतनाम में कंपनी के लिए विस्तार का सही मौका है और वह इन दोनों अधिकारियों के अनुभव का लाभ उठाने को लेकर आशान्वित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)