जरुरी जानकारी | जी एंटरटेनमेंट को चौथी तिमाही में 766 करोड़ रुपये का घाटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज लिमिटेड (जेडईईएल) को वित्त वर्ष 2019-20 की जनवरी-मार्च तिमाही में 765.82 करोड़ रुपये का एकीकृत शु्द्ध घाटा हुआ है। कंपनी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 25 जुलाई जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज लिमिटेड (जेडईईएल) को वित्त वर्ष 2019-20 की जनवरी-मार्च तिमाही में 765.82 करोड़ रुपये का एकीकृत शु्द्ध घाटा हुआ है। कंपनी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

कंपनी ने एक साल पहले जनवरी-मार्च तिमाही में 292.53 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

कंपनी ने बीएसई को बताया कि आलोच्य तिमाही के दौरान उसकी कुल आय साल भर पहले के 2,076.06 करोड़ रुपये से 4.06 प्रतिशत कम होकर 1,991.74 करोड़ रुपये रही।

जेडईईएल ने कहा कि इस दौरान उसका कुल व्यय साल भर पहले के 1,612.60 करोड़ रुपये से 66.05 प्रतिशत बढ़कर 2,677.77 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। विज्ञापन से प्राप्त राजस्व इस दौरान 14.66 प्रतिशत गिरकर 1,038.94 करोड़ रुपये पर आ गया। साल भर पहले यह 1,217.49 करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

कंपनी ने कहा, ‘‘खराब वृहद आर्थिक माहौल, मार्च 2019 में दो नि:शुल्क चैनलों को भुगतान वाला बनाने तथा कुछ बाजारों में बाजार हिस्सेदारी गिरने से घाटे का सामना करना पड़ा है। मार्च में लॉकडाउन ने घाटे को और बढ़ा दिया।’’

कंपनी ने बताया कि सब्सक्रिप्शन से प्राप्त राजस्व 31.15 प्रतिशत बढ़कर 741.36 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

पूरे वित्त वर्ष के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 66.52 प्रतिशत गिरकर 524.59 करोड़ रुपये पर आ गया। हालांकि कुल आय इस दौरान 8,185.35 करोड़ रुपये से बढ़कर 8,413.50 करोड़ रुपये हो गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\