एजेंसी न्यूज

भारत में अस्पतालों में 1,000 बिस्तर लगाएगा Yuvraj Singh का फाउंडेशन

पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाडी़ युवराज सिंह के फाउंडेशन यूवीकैन ने मंगलवार को घोषणा की कि वह भारत में कोविड-19 के मरीजों की देखभाल के लिए विभिन्न अस्पतालों में 1,000 बिस्तर लगाएगा. यूवीकैन ने कहा वनडिजिटल इंटरटेनमेंट के साथ साझेदारी में यह पहल शुरू की जायेगी.

भारत में अस्पतालों में 1,000 बिस्तर लगाएगा Yuvraj Singh  का फाउंडेशन
युवराज सिंह (Photo Credits: Getty Images)

नयी दिल्ली, एक जून: पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाडी़ युवराज सिंह के फाउंडेशन यूवीकैन ने मंगलवार को घोषणा की कि वह भारत में कोविड-19 के मरीजों की देखभाल के लिए विभिन्न अस्पतालों में 1,000 बिस्तर लगाएगा. यूवीकैन ने कहा वनडिजिटल इंटरटेनमेंट के साथ साझेदारी में यह पहल शुरू की जायेगी. इसका उद्देश्य ऑक्सीजन की सुविधा से लैस बिस्तरों, वेंटिलेटर एवं बाईपीएपी मशीनों और कोविड-19 मरीजों की सघन देखभाल के लिए जरूरी दूसरे आवश्यक चिकित्सीय उपकरणों की स्थापना के साथ सरकारी, सेना के, स्वायत्त और धर्मार्थ सेवा अस्पतालों की क्षमता को मजबूत करना है.

युवराज ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर विध्वंसक रही है. उन्होंने एक बयान में कहा, "हम सबने अपने प्रियजनों को खोया है और अनगिनत लोगों को ऑक्सीजन, आईसीयू बेड और दूसरे जरूरी देखभाल वाली सुविधाओं के लिए संघर्ष करते देखा है. मैं भी इससे काफी प्रभावित हुआ और मुझे लगा कि हमें अथक प्रयास कर रहे अपने स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं एवं साथ ही केंद्र तथा राज्य सरकारों की मदद के लिए आगे आना चाहिए."

यह भी पढ़ें- IPL 2021: युवराज सिंह ने उठाए विराट कोहली के इस फैसले पर सवाल, RCB कैप्टन ने मैच के बाद दी सफाई

यूवीकैन ने दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, राजस्थान, तेलंगाना, कर्नाटक और मध्य प्रदेश के अस्पतालों में बिस्तरें लगाना शुरू कर दिया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2021 11:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).