देश की खबरें | यूट्यूबर समय रैना राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यूट्यूबर समय रैना मंगलवार को दिल्ली में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के समक्ष पेश हुए जिसने कुछ महीने पहले उन्हें उनके शो "इंडियाज गॉट लैटेंट" में कथित तौर पर आपत्तिजनक और लैंगिकवादी सामग्री प्रसारित करने के मामले में तलब किया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 15 जुलाई यूट्यूबर समय रैना मंगलवार को दिल्ली में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के समक्ष पेश हुए जिसने कुछ महीने पहले उन्हें उनके शो "इंडियाज गॉट लैटेंट" में कथित तौर पर आपत्तिजनक और लैंगिकवादी सामग्री प्रसारित करने के मामले में तलब किया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
रैना उन पांच सोशल मीडिया ‘इंफ्लुएंसर’ में शामिल थे, जिनके खिलाफ दिव्यांगों का उपहास करने के लिए कार्रवाई की मांग करते हुए उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर की गई थी।
आरोपों के जवाब में रैना ने एनसीडब्ल्यू के अधिकारियों को अपना बयान सौंपा। अधिकारियों ने कहा कि उनके जवाब की समीक्षा के बाद आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।
एनसीडब्ल्यू ने शो के प्रतिभागियों और मेजबानों द्वारा महिलाओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणियों पर जन आक्रोश फैलने के बाद रैना को नोटिस जारी किया था।
आयोग ने उन्हें पेश होने के लिए फरवरी से कई बार समन जारी किया था। रैना और अन्य प्रतिवादी यात्रा और सुरक्षा संबंधी कारणों का हवाला देते हुए 17 फरवरी को हुई मूल सुनवाई में शामिल नहीं हुए थे।
एनसीडब्ल्यू ने सुनवाई को पुनर्निर्धारित किया और उन्हें भारत लौटने और व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का समय दिया गया।
यह विवाद तब शुरू हुआ जब इस वर्ष के शुरू में हास्य-आधारित यूट्यूब प्रतिभा शो "इंडियाज गॉट लैटेंट" के क्लिप वायरल हो गए, जिसमें आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं।
इसके बाद महाराष्ट्र साइबर प्रकोष्ठ द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई और एनसीडब्ल्यू ने इस मुद्दे पर स्वतः संज्ञान लिया।
यूट्यूब से कार्यक्रम को फरवरी में हटा लिया गया था, और रैना ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2025 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

